अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस अतिथियों ने देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन महेश्वर,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,

पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

अतिथियों ने देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम

खरगोन जिले के महेश्वर में शनिवार को नगर के पीएम श्री कन्या विद्यालय के प्रियदर्शनी हाल में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजकुमार मेव ने कि उनके साथ मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल,जिला महामंत्री जनजातीय मुकेश भूरिया , रोहित जोशी, एसडीएम पूर्वा मंडलोई, विद्यालय प्राचार्य ब्रजकांत शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामलाल चौहान, तहसीलदार कैलाश सस्तिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथि द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की छायाप्रति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हॉस्टल की आदिवासी छात्राओं द्वारा आदिवासी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई जिस पर पूरा सभागृह झूम उठा। विधायक मेव के द्वारा छात्राओं को पांच पांच हजार की राशि देने की घोषणा की। अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजाति गौरव दिवस को लेकर वर्चुअल कार्यक्रम भी देखा गया। कार्यक्रम की भव्यता को लेकर विधायक राजकुमार मेव ने मंच से नाराजगी जाहिर की।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment