अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव 2025 का शुभारंभ योगासन प्रतियोगिता से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

WhatsApp Group Join Now

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव 2025 का शुभारंभ

योगासन प्रतियोगिता से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

 

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (म.प्र.) में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। माननीय कुलपति प्रो. व्योमकेश त्रिपाठी के निर्देशन एवं प्रेरणा तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. तरुण ठाकुर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

 

उसी क्रम में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 12 नवम्बर 2025 की प्रातःकालीन सत्र में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय परिवार के लिए योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. एन.एस.एच.एन. मूर्ति ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है आज यह स्वास्थ्य और मानसिक शांति का वैश्विक माध्यम बन चुका है।

विशिष्ट अतिथि प्रो. रक्षा सिंह, अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग ने प्रतिभागियों को आशीर्वचन देकर उत्साहवर्धन किया

 

इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार सिंह, उप कुलसचिव, तथा डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, इंटरनल ऑडिट ऑफिसर ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया

अतिथियों का स्वागत डॉ. मनोज कुमार पांडेय, सह-आचार्य, शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री हिमांशी वर्मा, सहायक आचार्य एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामजी मिश्रा, सहायक आचार्य ने किया

 

आगामी दिनों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला जारी रहेगी

 

13 नवम्बर को खो-खो, तथा 14 नवम्बर को टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी वहीं आज सायं 4 बजे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा

 

निर्णायक के रूप में डॉ. राकेश प्रसाद, डॉ. रामजी मिश्रा, और डॉ. संदीप ठाकरे उपस्थित रहे

कार्यक्रम में प्रो. दिनेश चौधरी, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. राजकुमार सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित रहे

 

विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र प्रताप गौड़, सह-आचार्य का योगदान उल्लेखनीय रहा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment