अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सरदार पटेल कंपलेक्स में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वृक्षारोपण रिपोर्टर हुकुम सिंह नौरोजाबाद

WhatsApp Group Join Now

सरदार पटेल कंपलेक्स में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वृक्षारोपण

रिपोर्टर हुकुम सिंह नौरोजाबाद

 

उमरिया।  जिले के विंध्या कॉलोनी स्थित सरदार पटेल कंपलेक्स में शाम लगभग 5 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप क्षेत्रीय प्रबंधक पिनौरा संजय कुमार द्वारा की गई। इस दौरान फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष के रूप में खान प्रबंधक विंध्या अजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ अतिथि के रूप में संजीत कुमार, प्रबंधक नौरोजाबाद वर्कशॉप अजय मीणा,मैडाम मीणा, प्रहलाद गुमास्ता एच,आर,एच.डी.सिंह, क्षेत्रीय जे.सी, मेंबर , ताराचंद सिंह, दाल प्रताप पटेल, बसंत पटेल,राजभान पटेल,राजेश पटेल,रामलौटन पटेल,पूनाम मैक्स साहू ब्लाक उपाध्यक्ष करकेली, अमृत लाल सिंह, धनु सिंह धन्नू सिंह,सहित एसईसीएल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण मिल सके।” कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment