पंचायत उन्नती सूचकांक के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला 7 अगस्त को
अनूपपुर 6 अगस्त 2025/ पंचायतों के समग्र विकास के प्रदर्शन मापक के रूप में पीएआई 1.0 (पंचायत उन्नती सूचकांक) समूचे देश में क्रियान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 में संपादित पीएआई 1.0 (पंचायत उन्नती सूचकांक) का विमोचन जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर किया जाना है।
पीएआई 1.0 (पंचायत उन्नती सूचकांक) का विमोचन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला 07 अगस्त 2025 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार अनूपपुर में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें जिले की सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त 10 पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार एवं 10 पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाना है।
इस संबंध में विभिन्न सर्व संबंधित विभागों को जानकारी के साथ आयोजित प्रशिक्षण/ कार्यशाला में उपस्थित के निर्देश दिए गए हैं ।आयोजित प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने आरजीएसए के डीपीएम श्री सुदर्शन कुमार चन्देल जिला पंचायत अनूपपुर को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है।


















