लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586892,,,
खरगोन। शहर के तिलक पथ पर गुरुवार सुबह उस वक़्त अफरातफरी मच गई जब एक रेत से भरे ट्रेक्टर- ट्राली चालक ने एक स्कूली छात्र को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर न पहिये में बालक फंसने के बाद करीब 15 फिट तक चालक घसीटता रहा। हादसे में बालक को गंभीर चोंटे आई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुभम पिता संजय सोनी निवासी गांधीनगर हादसे में घायल हुआ है। बालक बाइक पर सवार था। बाइक पर एक अन्य बालक भी था। दोनों सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बालक को अस्पताल पहुंचाया गया। वही ट्रेक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।


















