अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा से सम्मेद शिखर तीर्थ यात्रा के लिए निकले युवा माता पिता का चरण छूकर लिया आशीर्वाद

WhatsApp Group Join Now

कोतमा से सम्मेद शिखर तीर्थ यात्रा के लिए निकले युवा

माता पिता का चरण छूकर लिया आशीर्वाद

(कोतमा) झारखंड स्थित जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर जी की दुर्गम और पवित्र यात्रा के लिए कोतमा के एक युवा शैलेश जैन, राहुल जैन, निक्की जैन ने अपने घर से प्रस्थान किया। इस धार्मिक संकल्प को पूरा करने के लिए निकले युवा ने यात्रा शुरू करने से पहले अपने माता-पिता के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसने माहौल को भावुक और भक्तिमय बना दिया।

पारस बाबा से निवेदन
यात्रा पर जाने से पहले, युवाओं के घर पर सभी मिलने पहुंचे, जिसमें उनके परिवारजन और मित्रगण उपस्थित रहे। इस दौरान, उनके मित्रों ने उन्हें श्रीफल (नारियल) भेंट किया। मित्रों ने उनसे विशेष रूप से यह निवेदन किया कि वे सम्मेद शिखर पर स्थित ‘पारस बाबा’ (भगवान पार्श्वनाथ) के चरणों में सभी मित्रों की ओर से अर्जी (प्रार्थना) ज़रूर लगाएं।
युवा के इस कदम को धार्मिक आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। उनकी यह तीर्थ यात्रा न सिर्फ़ उनके लिए, बल्कि उनके पूरे परिवार और मित्र समूह के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।
तीर्थयात्रा के लिए रवाना होते समय युवा ने सभी से आशीर्वाद लिया और कहा कि वे पूरे उत्साह और भक्ति के साथ यह यात्रा पूरी करेंगे।

सस्कारों का दिखा समागम

तीर्थ यात्रा जाते समय संस्कारों का एक शानदार समागम देखने को मिला शैलेश जैन जी की धर्मपत्नी ने उन्हें हल्दी का तिलक चावल लगाकर श्रीफल भेंट कर पारस बाबा के चरणों में नमोस्तु निवेदित करने का निवेदन किया उसके साथ-साथ राहुल जैन एवं निक्की जैन ने अपने माता-पिता एवं बड़े भाइयों के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लिया माता-पिता ने घर से द्रव्य की थैलियां रख दी कि यह द्रव्य हमारी तरफ से भी पारस बाबा के चरणों में चढ़ाना और हम सभी के कल्याण की भी पारस बाबा से कामना करना

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment