अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कल होगी “प्रगति गरबा नाइट्स सीजन-3” की भव्य शुरुआत होटल प्रगति में शाम 7 बजे से होगा रंगारंग आयोजन कृष्ण कुमार उपाध्याय

WhatsApp Group Join Now

कल होगी “प्रगति गरबा नाइट्स सीजन-3” की भव्य शुरुआत

होटल प्रगति में शाम 7 बजे से होगा रंगारंग आयोजन

कृष्ण कुमार उपाध्याय

मानपुर/बांधवगढ़।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी नगर में “प्रगति गरबा नाइट्स सीजन-3” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कल दिनांक 29 सितंबर 2025 को होटल प्रगति परिसर में शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

 

गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह महोत्सव नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। पारंपरिक गरबा रास और आधुनिक डांडिया रास का अनोखा संगम दर्शकों को रोमांचित करेगा। बहुरंगी परिधानों में सजे प्रतिभागी जब ताल की थाप पर झूमेंगे तो माहौल भक्तिरस और उल्लास से भर उठेगा।

 

कार्यक्रम की खासियत यह है कि सभी महिला प्रतिभागियों को इंदौर के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सागर मंदानी द्वारा एक सप्ताह तक विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष महिलाएँ दोगुने उत्साह के साथ गरबा महोत्सव में भाग लेने को तैयार हैं।

 

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य चंद्रेश गुप्ता और शरद गुप्ता ने बताया कि गरबा नाइट्स देखने के लिए दर्शकों को पास की व्यवस्था की गई है। इच्छुक लोग पास पंकज मिश्रा, इशिका जनरल स्टोर्स, दीपू गुप्ता, मधु जनरल स्टोर्स, सतीस गुप्ता, प्रकाश मेडिकल, आशु गुप्ता, साजन गुप्ता एवं चंद्रेश गुप्ता से प्राप्त कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में किसी भी दर्शक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

समिति के सदस्य डॉ. मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी, विकास गुप्ता, शिव गुप्ता, साजन गुप्ता, प्रकाश गुप्ता और आशु गुप्ता ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने और इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment