आज नहीं आएगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं
भोपाल। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को मिलने वाली योजना की राशि आज उनके खाते में नहीं डाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। गुजरात के अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त किए हैं। जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम से सीएम लाड़ली बहनों के खातों में आज योजना की राशि डालने वाले थे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं
सीएम मोहन का सुबह 10.30 से 11 बजे तक चर्चा के लिए समय आरक्षित है। 11.30 से 12.30 तक मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात करेंगे। दोपहर 3 बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 5 बजे समीक्षा बैठक- मेट्रो परियोजना पर होगी।