---Advertisement---

चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।

News Desk
By
On:

मनेन्द्रगढ़ से चुराई गई थी दोनों गाड़ियां।

एमसीबी। जिले के मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत अलग अलग जगहों से चोरी की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 चोर और 1 खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2024 को प्रार्थी राजेन्द्र बोथरा

निवासी गुरूनानक चौक मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था की वह 13 अगस्त 2024 को अपनी होण्डा लीवो मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 MB 9846 को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह 08.30 बजे अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो मोटरसाइकिल नही थी। कोई अज्ञात चोर गाड़ी को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 277/ 2024 धारा 303 (2) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

एक अन्य मामले में प्रार्थी दिलीप यादव निवासी चैनपुर 26 अगस्त 2024 को थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया की वह 19 अगस्त 2024 को अपनी प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक CG 16 CM 6532 से 11.30 बजे दिन में शासकीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ आया था। अस्पताल के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर अस्पताल के अन्दर भर्ती अपने कर्मचारी को देखने के लिए गया था। 12 बजे वापस
आया तो मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नही थी। कोई अज्ञात चोर गाड़ी को चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 277/2024 धारा 303 (2) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी खेलन पाल उर्फ खिलावन, दल प्रताप सिंह तथा शेर सिंह के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी किये गये दोनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

(1) खेलन पाल उर्फ खिलावन पिता स्व.रूपलाल पाल उम्र वर्ष निवासी सी. एन. पी. डी. आई. बिजूरी थाना बिजूरी जिला अनुपपूर ( म.प्र.)

(2) दल प्रताप सिंह पिता हरि सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी डोहड़ा बोदरापारा थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.)

(3) शेर सिंह पिता गुमान सिंह गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी मझौली माझापारा थाना खडगवां जिला एमसीबी (छ.ग.)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि चेतन राम राजवाडे, प्रधान आरक्षक इस्तायक खान, पुष्कल सिन्हा, हेमन्त मिंज, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र यादव, राकेश तिवारी एवं सैनिक वियन श्याम
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस
pasan
kotma
doomarkachar
bangawa
bijuri
amarkantak
dola
स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (3) (1)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (5) (1)
स्वतंत्रता दिवस (8) (1)
स्वतंत्रता दिवस (9) (1)
स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (1) (2)
स्वतंत्रता दिवस (2) (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (6)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस pasan kotma doomarkachar bangawa bijuri amarkantak dola स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7) स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (3) (1) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (5) (1) स्वतंत्रता दिवस (8) (1) स्वतंत्रता दिवस (9) (1) स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (1) (2) स्वतंत्रता दिवस (2) (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (6) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7)
For Feedback - feedback@koyalanchalnews.in

Leave a Comment