चचाई। थाना चचाई पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरियादी नरेंद्र कुमार द्विवेदी पिता स्वर्गीय पुजारी प्रसाद द्विवेदी उम्र 62 वर्ष निवासी डी कॉलोनी चचाई ने 11 दिसंबर 2025 को थाना चचाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शाम को घर में ताला लगाकर अनूपपुर स्थित नए मकान में सामान रखने गए थे, रात्रि करीब 9 बजे लौटने पर पीछे का दरवाजा टूटा मिला और घर के अंदर से सोने के पांच लॉकेट, इन्वर्टर, बैटरी, टॉर्च व चार पहिया वाहन के दो टायर चोरी हो चुके थे, जिसकी कुल कीमत 46,150 रुपये है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 319/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। जांच के दौरान पूछताछ में आरोपी अजीत विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय जानू विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी अमलाई एवं मोनू बर्मन पिता स्वर्गीय भीखन उम्र 19 वर्ष निवासी अमलाई ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी का सामान सलीम खान पिता कमरूजमा खान उम्र 34 वर्ष निवासी चचाई को बेचना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक टॉर्च, दो टायर एवं पांच सोने के लॉकेट कुल कीमत 46,150 रुपये जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कमलेश शुक्ला, विकास, सुखसेन एवं विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही
पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, माल समेत भेजे गए जेल
Published on:


















