अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

विकास और सुशासन की यह जीत, बिहार के जन-जन की ऐतिहासिक विजय है -दिलीप पांडे कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया

WhatsApp Group Join Now

विकास और सुशासन की यह जीत, बिहार के जन-जन की ऐतिहासिक विजय है -दिलीप पांडे

कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया

 

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत से भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया। देश सहित म प्र मे भी बिहार में एनडीए सरकार बनने की खुशी में लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। वही भारतीय जनता पार्टी उमरिया ऊर्जावान नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सुशासन बाबू नीतीश कुमार पर बिहार की जनता के विश्वास के चलते हुई बंपर वोटिंग ने मतदान के दिन ही जीत की पटकथा लिख दी थी। श्री पांडे ने कहा कि जीत से साबित हो गया कि बिहार की जनता जंगलराज को नहीं लौटने देगी। वहां कानून व्यवस्था के राज को महिलाओं के साथ ही सभी वर्गों का समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भरोसे ने इस जनादेश को और सशक्त बनाया अब रफ्तार और तेज होगी, बिहार और मज़बूत बनेगा।

 

श्री पांडे ने कहां की भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में बेगुसराय की 19 सीटों पर एनडीए को प्रचंड बहुमत जीत हासिल हुई है ।

वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में बीजेपी ने बिहार में अपनी रणनीति को मजबूत किया है, जिससे एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली । श्री पांडे ने बिहार में NDA की प्रचंड विजय पर राज्य की जनता और सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment