लोकेशन सनावद,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
खरगोन जिले के सनावद में
अपनी-अपनी आस्था अपना-अपना विश्वास। और इन दोनों की जुगलबंदी हो जाए तो फिर कोई भी काम असंभव नहीं होता। रास्ते में न तकलीफें होती है न कोई दर्द। आस्था की ऐसी ही अनोखी परंपरा का निर्वहन सनावद की पीरानपीर टेकड़ी की तलहटी में दिखाई दी । देखने में तो परंपरा किसी जंग से कम नजर नहीं आई। लोहे के बड़े से पात्र (डेंग)में रखे गर्म चावलों को लूटने के लिए युवाओं ने खूब जोर आजमाइश की। घायल भी हुए, लेकिन आस्था के आगे दर्द बौने हो गए। यह परंपरा अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाद सनावद की पीरानपीर दरगाह पर होती है।
एक बड़े से बर्तन में उबलते चावलों को बाल्टियों से लूटने के लिए सैकड़ों लोगों को हुजूम जमा हुआ। जोश ऐसा कि जख्म भी नजर नहीं आए। डेग लूटते समय युवाओं के सिरों पर लोहे बाल्टियों ने कई बार वार किए।, लेकिन परंपरा का निर्वहन अनवरत जारी रहा। यह सिलसिला महज 15 से 20 मिनट चला।
मेला पीरानपीर शीतला माता में 118 बरसों से निभाई जा रही डेग लूटने की परंपरा । नगरपालिका परिषद सनावद द्वारा सरकारी डेग का आयोजन किया गया।


















