अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

देर रात चोरों ने, तीन घरों के ताले टूटे लगातार वारदातों से दहशत में ग्रामीण,  

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

रसमोहनी गांव के सगराटोला में देर रात एक बार फिर चोरों ने बेखौफ होकर तांडव मचा दिया। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर धान, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद जैतपुर पुलिस की निष्क्रियता अब लोगों को साफ तौर पर खटकने लगी है।

 

पीड़ित परिवारों के अनुसार, चोर पूरी तैयारी और सटीक जानकारी के साथ गांव में दाखिल हुए थे। एक पीड़ित ने बताया कि चोरों को यह तक पता था कि घर में कितने दरवाजे हैं और कौन सा दरवाजा कमजोर है। चोरों ने एक दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और बाकी दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया, ताकि घर के अंदर मौजूद लोग बाहर न निकल सकें। यह तरीका साफ तौर पर दर्शाता है कि चोरी कोई अचानक की गई घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि चोरों को गांव की हर गतिविधि की जानकारी पहले से रहती है। उन्हें यह भी मालूम होता है कि किस घर में शादी है, कहां कितना सामान रखा है और कौन सा घर लंबे समय तक खाली रहता है। यही वजह है कि हर बार चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि पिछले दो वर्षों से लगातार सक्रिय चोरों के गिरोह का अब तक कोई सुराग जैतपुर पुलिस नहीं लगा पाई है।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लोग रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों की पकड़ गांव पर मजबूत होती जा रही है, जबकि जैतपुर पुलिस की पकड़ कमजोर नजर आ रही है। लोगों का सवाल है कि जब चोर अगली वारदात की योजना पहले से बना लेते हैं, तो पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगती।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है । ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर गांव में सुरक्षा का भरोसा बहाल किया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment