ये हैं अनूपपुर के ट्रैफिक हीरो
यातायात नियमों का पालन करने वाले ही होते हैं असली हीरो
अनूपपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर
यातायात हाईवे चौकी पुलिस अनूपपुर द्वारा
ट्रैफिक नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना है कि
जो यातायात नियमों का पालन करते हैं, वही हैं अनूपपुर के असली ट्रैफिक हीरो
अभियान के अंतर्गत आमजन को विशेष रूप से यह अपील की जा रही है कि
वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें
-
सीट बेल्ट का उपयोग करें, ट्रैफिक संकेतों का पालन करें
-
तेज रफ्तार से बचें और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें
ट्रैफिक हीरो अभियान के माध्यम से कई जागरूक नागरिकों को सम्मानित भी किया जा रहा है, जिन्होंने नियमों का पालन कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है
आप भी यातायात नियमों का पालन कीजिए और बनिए अनूपपुर के ट्रैफिक हीरो
जिला पुलिस अनूपपुर
सुरक्षित जीवन, सतर्क यातायात” की ओर एक कदम

















