अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिले के बलवाड़ा में नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना की पाईप लाइन अचानक लीकेज होने से हड़कंप मच गया

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

एयर वाल फटने से करीब 80 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ खड़ा हुआ

खरगोन जिले के बलवाड़ा में नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना की पाईप लाइन अचानक लीकेज होने से हड़कंप मच गया। एयर वाल फटने से करीब 80 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ खड़ा हुआ… और देखते ही देखते हजारों लीटर पानी नालों में बह गया। घटना के बाद परियोजना की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची… मोटर पंप को तुरंत बंद किया गया। लीकेज वाल की मरम्मत की जा रही है। हालांकि तब तक बहते पानी से इलाके में अव्यवस्था का माहौल रहा। बडी लापरवाही भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये लीकेज नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना के एयर वाल में आया था। अचानक प्रेशर बढ़ने के कारण फट गया। अच्छी बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मौके पर पहुंची टीमें अब पाइपलाइन के बाकी हिस्सों की भी जांच कर रही हैं। ताकि भविष्य में इस तरह की बड़ी तकनीकी गड़बड़ी से बचा जा सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment