रेलवे स्टेशन के प्लेट फ़ार्म मे नहीं है साफ सफाई की व्यवस्था
रिपोर्टर हुकुम सिंह

नौरोजाबाद उमरिया जिले के नौरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन मे बेहद गंदगी फैली हुई है. स्टेशन के प्लेट फ़ार्म मे चारो तरफ बड़ी बड़ी गाजर घास उगी हुई है. जिसको साफ काराने वाला कोई नहीं है. गौरतलब है की नौरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन बिलासपुर और कटनी के बीच मे कोयलांचल क्षेत्र होने के कारण सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है नौरोज़ाबाद शहर मे कई प्रांतो के लोग निवास करते है
तथा ट्रेनो से यात्रा करने केलिए नौरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन का सहारा लेते है. नौरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन के परिसर मे उगी हुई बड़ी बड़ी घासो के बीच मे घंटो खडे होकर ट्रेनो का इंतजार करते है. हमेशा यात्रियों को जीव जंतुओं के काटने का खतरा बना रहता है इसके अलावा रेलवे प्लेट फार्म परिसर एवं टिकट घर के सामने हमेशा ही गंदगी का आलम रहता है रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर आस्था का केंद्र माँ जवालधाम का मंदिर स्थित है. जहाँ पर भारत के कोने कोने से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है
जो भी श्रद्धालु आते है वे ट्रेन से आते है और नौरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन मे ही उतरते है.नौरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन बड़ी बड़ी घास उगी होने के कारण हमेशा ही जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है सूत्रों के अनुसार जिस ठेकेदार को रेलवे के द्वारा सफाई करने का ठेका दिया गया है उसके द्वारा केवल सफाई करने के नाम मे औपचारिकता पूरी कर ली जाती है जिसका खामियाजा रेलवे से यात्रा करने वालों को भुग़तना पड़ रहा है


















