ठेकेदारी मजदूरों का केरहा बाबा धाम में सम्मेलन, शोषण के खिलाफ उठाई आवाज एचपीसी रेट, पीएफ, मेडिकल सुविधा और पूरा भुगतान दिलाने की मांग

---Advertisement---

ठेकेदारी मजदूरों का केरहा बाबा धाम में सम्मेलन, शोषण के खिलाफ उठाई आवाज
एचपीसी रेट, पीएफ, मेडिकल सुविधा और पूरा भुगतान दिलाने की मांग

अनूपपुर। क्षेत्र के ठेकेदारी मजदूरों ने रविवार को केरहा बाबा धाम में बैठक आयोजित कर मजदूरों के साथ हो रहे कथित शोषण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। एचएमएस (हिंद मजदूर सभा) से जुड़े मजदूरों की इस बैठक की अध्यक्षता नर्मदा शर्मा ने की, जिसमें लगभग 50 ठेकेदारी मजदूर शामिल हुए

बैठक में मजदूरों ने बताया कि कई स्थानों पर एचपीसी रेट के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों के पीएफ की कटौती नहीं की जाती और उन्हें मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि 30 दिन काम कराने के बाद भी कई ठेकेदार केवल 15 दिन का ही भुगतान करते हैं। कुछ मजदूरों ने यह भी शिकायत की कि ठेकेदार उनके एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते हैं और खातों से पैसे निकालकर स्वयं ले लेते हैं।

मजदूरों ने अपनी समस्याएं एचएमएस के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने मजदूरों को संगठित रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों को एचपीसी रेट के अनुसार भुगतान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में यह भी बताया गया कि हाल ही में हुए आंदोलन के परिणामस्वरूप मजदूरों के वेतन में लगभग ढाई हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हुई है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर मजदूरों के साथ अन्याय और शोषण की शिकायतें सामने आ रही हैं।

एचएमएस से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि कोयला मजदूर सभा के वरिष्ठ नेता नाथूलाल पांडे और क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला के नेतृत्व में मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और मजदूरों को उनका पूरा भुगतान दिलाने के लिए संगठन लगातार संघर्ष करेगा। बैठक में क्षेत्र के अनेक ठेकेदारी मजदूर उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

Leave a Comment