अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जयपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर चोरी का खुलासा, अनूपपुर–जयपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 लाख की चांदी बरामद, पुजारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

जयपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर चोरी का खुलासा, अनूपपुर–जयपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 लाख की चांदी बरामद, पुजारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 

अनूपपुर। जयपुर (राजस्थान) स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से चोरी हुए लाखों रुपये मूल्य के चांदी के 9 छत्र एवं चांदी के विशाल शेषनाग को अनूपपुर पुलिस एवं जयपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बकेली से बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों सत्यम केवट एवं अमन तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में की गई। थाना कोतवाली अनूपपुर एवं थाना अशोकनगर (जयपुर सिटी साउथ) पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले का खुलासा किया

उल्लेखनीय है कि 7 एवं 8 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात जयपुर के भगतसिंह मार्ग, सी-स्कीम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से अज्ञात आरोपियों द्वारा 9 नग चांदी के छत्र एवं चांदी का विशाल शेषनाग चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना अशोकनगर, जयपुर सिटी साउथ में अपराध क्रमांक 341/25 धारा 305 (डी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान जयपुर पुलिस की टीम अनूपपुर पहुंची, जहां कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम केवट, निवासी ग्राम बकेली थाना कोतवाली अनूपपुर को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया कुल 2 किलो 800 ग्राम वजनी चांदी का सामान, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी अमन तिवारी, निवासी ग्राम देवगवां थाना खैरहा जिला शहडोल का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन तिवारी जयपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत था।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु जयपुर (राजस्थान) ले जाया जा रहा है। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से अंतरराज्यीय चोरी के मामले का सफल खुलासा हुआ है।

Leave a Comment