अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बिजुरी के हृदय स्थल हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

बिजुरी के हृदय स्थल हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

बिजुरी | 27 दिसंबर 2025
बिजुरी के हृदय स्थल स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का बिजुरी पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को दुर्ग (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया है। संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई

हनुमान मंदिर के पुजारी जीवनलाल द्विवेदी (77 वर्ष), निवासी बिजुरी ने 30 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 नवंबर की रात्रि पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। 30 नवंबर की सुबह लगभग 5 बजे मंदिर पहुंचने पर ताला टूटा मिला तथा अज्ञात चोर द्वारा मंदिर से मुकुट एवं दान पेटी में रखी नगदी राशि चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 384/2025 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता ली गई तथा सरहदी थानों व जिलों में संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज भेजी गई। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई पावर हाउस थाना क्षेत्र (छत्तीसगढ़) में एक मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार हुआ है। फोटो मिलान के बाद संदिग्ध की पहचान रामचंद्र सिंह राठौर (29 वर्ष), निवासी ग्राम गोरसी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बिजुरी हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात स्वीकार की तथा चोरी गया मुकुट विकास सोनी, निवासी अनूपपुर को बेचने की जानकारी दी। आरोपी के कथन पर चोरी में प्रयुक्त एक्सल रॉड एवं चोरी गया मुकुट बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अपराधी का आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी के विरुद्ध जिला मंडला में 1, जिला अनूपपुर में 2, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में 2, जिला गौरेला (छ.ग.) में 1 तथा जिला दुर्ग (छ.ग.) में 5, कुल 11 प्रकरण गृहभेदन एवं मंदिर चोरी के दर्ज हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, उदय प्रजापति, प्रभाकर त्रिपाठी, विश्वजीत मिश्रा, मनोज उपाध्याय, रवि सिंह, अभिषेक शर्मा, करमजीत सिंह, रामनिवास गुर्जर एवं साइबर सेल से राजेन्द्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

हनुमान मंदिर में चोरी की घटना से आमजन में असंतोष की स्थिति बनी थी, किंतु बिजुरी की जनता ने पुलिस कार्रवाई पर विश्वास जताते हुए शांति बनाए रखी, जिसके लिए बिजुरी पुलिस ने आभार व्यक्त किया है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं अथवा कैमरों का एंगल सड़क को कवर नहीं करता। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों में अच्छे एवं प्रभावी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि अपराधों पर नियंत्रण में सहयोग मिल सके

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment