अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अनूपपुर जिले को पीएम-किसान धन-धान्य कृषि योजना में शामिल करने का रास्ता साफ — केंद्र ने भेजा आश्वासन पत्र

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर जिले को पीएम-किसान धन-धान्य कृषि योजना में शामिल करने का रास्ता साफ — केंद्र ने भेजा आश्वासन पत्र

अनूपपुर जिले को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) में शामिल कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे विधायक अनूपपुर बिसाहू लाल सिंह की पहल को केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक समर्थन मिला है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सलाहकार नवीन कुमार विद्यार्थी ने इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन पत्र जारी किया है

26 नवंबर 2025 को जारी पत्र में विद्यार्थी ने बताया कि कम उत्पादन, सीमित फसल विविधता और कृषि ऋण वितरण जैसी कृषि चुनौतियों को आधार बनाकर देशभर के 100 कृषि आकांक्षी जिलों का चयन किया गया है, जिनमें अनूपपुर सहित डिंडोरी, निवाड़ी, अशोकनगर, रायसेन, उमरिया, सीधी और रीवा शामिल हैं

विद्यार्थी ने क्षेत्रीय विकास के प्रति विधायक अनूपपुर बिसाहू लाल सिंह के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सभी जिलों में संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करने हेतु प्राप्त सुझावों का स्वागत किया जाएगा। यह आश्वासन पत्र अनूपपुर जिले को उन्नत कृषि योजनाओं और सुधारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment