अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

यूरिया संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा सुबह से घंटों लाइन में लगने के बाद कुछ किसानों को मिला यूरिया कुछ बेरंग वापस लौटे

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,,,

जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

मोबाइल 9893586792,,,

 

 

यूरिया संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा

 

सुबह से घंटों लाइन में लगने के बाद कुछ किसानों को मिला यूरिया कुछ बेरंग वापस लौटे

 

खरगोन। जिलेभर में रबी सीजन के बाद अब खरीफ सीजन की शुरुआत के पहले ही यूरिया का संकट गहराने लगा है। किसानों को करीब एक पखवाड़े से पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल रहा है, मजबुरन उन्हें सोसायटियों के चक्कर काटने पड़ रहे है। सोमवार को उमरखली रोड स्थित केंद्र पर खाद वितरण होने की सूचना के बाद सैंकड़ों किसान सुबह से कतार में लग गए, घंटों कतार में लगने के बाद किसानों को खाद मिल सकी, हालांकि कई किसान बैरंग भी लौटे। खाद पाने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी पहुंची थी।

समीपी ग्राम कुम्हारखेड़ा, उमरखली से संजय नगर स्थित विपणन संघ केंद्र पर खाद पाने पहुंचे किसानों ने बताया कि वे सुबह 6 बजे से कतार में लग गए थे, सुबह 11 बजे तक सैंकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों ने बताया कि कभी पांच, कभी चार आज तीन बोरी यूरिया खाद दी जा रही है, इसके भी किसानों को 8 से 10 घंटे कतार में लग अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान केवल तीन बोरी खाद मिलने से नाराज हो गए और हंगामें की स्थिति निर्मित हो गई। कृषकों ने बताया कि खाद की कमी के चलते फसलें प्रभावित हो रही हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल पीली पड़ रही है। यूरिया की आपूर्ति के लिए समिति के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं।

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment