अनूपपुर। मध्य प्रदेश शासन बन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे। वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे मंत्री छतरपुर से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10:00 बजे अमरकंटक पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे।13 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे वे मां नर्मदा जी का पूजन कर आरती में शामिल होंगे। इसके बाद 11:30 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के निवास अमगवां में भेंट मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात अनूपपुर सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 3:00 बजे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5:00 बजे पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधायक विसाहु लाल सिंह के निवास पर भेंट करेंगे।


















