अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पुष्पराजगढ़ में जगत गुरु माऊली सरकार अंर्तराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 अमगवां का रोमांच जारी

WhatsApp Group Join Now

पुष्पराजगढ़ में जगत गुरु माऊली सरकार अंर्तराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 अमगवां का रोमांच जारी

अंर्तराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को मिल रहा बेहतर मंच -हीरा सिंह श्याम

हजारों की तादात में मैच देखने पहुंच रहे फुटबॉल प्रेमी

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद के ग्राम अमगंवा स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुए जगतगुरु माऊली सरकार फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी-2025 की शुरुआत रोमांचक रही। पहले मुकाबले में भिलाई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर को 4-2 से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज़ किया।

वहीं दूसरे मैच में कोरबा की टीम का सामना पुष्पराजगढ़ टीम के साथ हुआ इस मैच में कोरबा टीम विजई रही।

 

मैच के दौरान टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में भिलाई ने 2 गोल की बढ़त बनाई, जबकि इंदौर ने वापसी करते हुए दूसरा हाफ 2-2 पर ला दिया, लेकिन अंतिम मिनटों में भिलाई के दो तेज़ गोलों ने जीत सुनिश्चित कर दी। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियों से किया।

इस टूर्नामेंट में कोरबा, पुष्पराजगढ़, रतलाम और बिलासपुर जैसी टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। यहां सभी मैच 45-45 मिनट के होते हैं। विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता को ₹25,000 की नगद राशि प्रदान की जाएगी।

टूर्नामेंट के आयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के साथ भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment