श्रमिक हितों की रक्षा के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष जारी रहेगा” — विभा पांडे
किसानों के साथ सरकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं होगी : एटक का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
सीधी 26 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (एटक) ने सिधी जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रांतीय महासचिव विभा पांडे, जिला अध्यक्ष रानी द्विवेदी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेताओं आनंद पांडे, माधव पांडे, इंद्रभान पटेल सहित यूनियन प्रतिनिधियों ने श्रमिक और किसान हितों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर अपर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
इस अवसर पर विभा पांडे ने कहा कि “श्रमिक हितों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जीवनपर्यंत जारी रहेगा। सरकार द्वारा किसानों के साथ किया जा रहा धोखा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
ज्ञापन में मुख्य माँगें—
श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड वापस लिए जाएँ
निश्चित अवधि रोजगार (Fixed Term Employment) समाप्त किया जाए, ताकि मजदूरों का शोषण न हो
मजदूरों को संगठन बनाने, हड़ताल एवं प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रखा जाए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केवल बच्चों के शिक्षण कार्य तक सीमित रखा जाए, अन्य कार्यों में न लगाया जाए
जब तक नियमितीकरण नहीं किया जाता, तब तक ₹24,800 न्यूनतम मजदूरी दी जाए
एक अन्य ज्ञापन में किसानों की मांगों को प्रमुखता देते हुए कहा गया कि सरकार फसल की लागत का दोगुना मूल्य तय करे और किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएँ
एटक द्वारा दिया गया यह ज्ञापन श्रमिक और किसान मुद्दों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध माना जा रहा है


















