अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ग्राम पंचायत दूधमनीया के कार्यालय में चोरी, सचिव ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

WhatsApp Group Join Now

ग्राम पंचायत दूधमनीया के कार्यालय में चोरी, सचिव ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

अनूपपुर। ग्राम पंचायत दूधमनीया के सचिव रामजी राठौर ने थाना अनूपपुर में पंचायत भवन में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है आवेदन के अनुसार, पंचायत भवन के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने आवश्यक दस्तावेज़ और अन्य सामान चोरी कर लिया साथ ही भवन की छत पर लगे सोलर पैनल को भी खोलकर ले जाया गया है

सुबह जब सचिव कार्यालय पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ मिला और पंचायत भवन की विद्युत व्यवस्था प्रभावित पाई गई घटना की सूचना मिलने पर सचिव ने तत्काल थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

स्थानीय ग्रामीणों ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की आशंका जताई है

थाना प्रभारी का बयान
इस संबंध में जब अनूपपुर कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि “जांच दल भेज दिया गया है जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हमारी गिरफ्त में होंगे और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद जताई है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment