अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,गूंजे गुरु बाणी के मधुर स्वर  हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया लंगर प्रसाद

WhatsApp Group Join Now

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,गूंजे गुरु बाणी के मधुर स्वर

 हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया लंगर प्रसाद

 

एमसीबी। जिले के मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों की झालरों और धार्मिक झंडों से सजा परिसर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता गुरुद्वारों में लग गया। संगत ने श्रद्धा भाव से मत्था टेका, अरदास की और गुरु बाणी का पाठ किया। जगह-जगह आयोजित कीर्तन दरबारों में रागी जत्थों ने “सतनाम वाहेगुरु” के मधुर स्वरों से वातावरण को पवित्र बना दिया। गली-मोहल्लों में गुरु नानक देव जी के उपदेशों की गूंज पूरे दिन सुनाई देती रही।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शोभायात्रा में सिख समाज के साथ अन्य धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। “गुरु नानक देव जी अमर रहें” और “सतनाम वाहेगुरु” के जयघोष से पूरा मनेन्द्रगढ़ गूंज उठा।

मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा सहित सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाएं रसोई सेवा में जुटीं रहीं वहीं युवाओं ने भोजन वितरण की जिम्मेदारी संभाली। सेवा का यह नजारा सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

एक श्रद्धालु ने बताया की गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि सच्चाई, ईमानदारी और समानता के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है। सेवा ही सच्ची भक्ति है और आज हर कोई उसी भावना से जुड़ा हुआ है।

धार्मिक प्रवचनों में वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मनुष्य को जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके उपदेश “एक ओंकार सतनाम” का अर्थ बताते हुए कहा गया कि ईश्वर एक है और हम सभी उसी के अंश हैं। यही गुरु नानक देव जी की सच्ची अरदास है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment