अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था उजागर, निरीक्षण में अधिकारियों ने जताई नाराज़गी

WhatsApp Group Join Now

कोतमा स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था उजागर, निरीक्षण में अधिकारियों ने जताई नाराज़गी

कोतमा। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति के सुधार को लेकर शनिवार को जिला पंचायत अधिकारी अर्चना कुमारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने सीएचसी कोतमा, सीएचसी कोठी, पीएचसी निगवानी एवं सब सेंटर बहेराबांध का निरीक्षण किया

कोतमा सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी और अस्पताल परिसर में फैली गंदगी देखकर अधिकारियों ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की। मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली गई। निरीक्षण की पूर्व सूचना होने के कारण डॉक्टर व पूरा स्टाफ उपस्थित मिला, जिन्हें समय पर उपस्थिति के निर्देश दिए गए

सीएचसी कोठी में डॉक्टरों के न होने पर अधिकारियों ने आश्चर्य जताते हुए शीघ्र चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था का आश्वासन दिया। वहीं, पंचायत क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानीय पंचायत द्वारा पौधरोपण कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment