थाना चचाई पुलिस द्वारा आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की मीटिंग ली गई
चचाई। आज दिनांक 07.08.2025 को थाना प्रांगढ़ में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी,तिज, गणेश चतुर्थी एवं ईद मिलादुन्नबी आदि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ,सरपंच ,सचिव, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओ एवं पत्रकार साथियों के साथ शांति समिति की मीटिंग ली गई और सभी से अपील की गई थी आगामी त्यौहार हर्षोल्लास का त्यौहार है उसे सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनाये और जो भी आयोजकों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है
तो उसकी श्रीमान एसडीम महोदय अनूपपुर से अनुमति लेकर ही कार्यक्रम करें बिना अनुमति के कार्यक्रम करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही जन प्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामों में एवं हाईवे रोड में बैठे मवेशियों के संबंध में भी चर्चा की गई सभी सरपंच,
सचिवों को अपनी अपनी पंचायत में एलाउंसमेंट कर जिनके मवेशी हैं उन्हें बांध कर रखने की हिदायत देने को कहा गया और जिनका भी मवेशी बाहर रोड में बैठा पाया गया तो मवेशी मलिक के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

















