अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोरिया में अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी,कलयुगी बेटे ने कर दी थी पिता की हत्या पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

कोरिया में अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी,कलयुगी बेटे ने कर दी थी पिता की हत्या 

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

 

कोरिया। जिले के चौकी बचरापोंडी अंतर्गत ग्राम बड़े साल्ही चीतामाड़ा में खलिहान के पास मिले एक व्यक्ति के शव ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, थाना कोतवाली प्रभारी विपिन लकड़ा और चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुँची।

घटनास्थल पर शव की पहचान उसी गांव में रहने वाले जगलाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह 24 नवम्बर की देर रात अपने कटे हुए धान की रखवाली करने खलिहान में सोने गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक और सायबर सेल की टीम को भी जांच में शामिल किया।

जांच के दौरान ग्रामीणों से मिली जानकारी में पता चला कि मृतक का बड़ा बेटा धर्मेन्द्र सिंह अक्सर अपने पिता से पैसे और धान बेचने को लेकर विवाद करता था। वह शराब का आदी था और कई बार पिता को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। जांच में आगे खुलासा हुआ कि 24 नवम्बर की रात आरोपी को जानकारी मिली कि पिता अकेले खलिहान में सोयें हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच वह वहां पहुँचा और पास रखा भारी पत्थर उठाकर पिता के सिर पर वार कर दिया। वार इतना जबरजस्त था कि जगलाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने पत्थर को अपने घर स्थित कुएँ में फेंक दिया।

पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर कुएँ से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अंधे कत्ल की गुत्थी मामले को सुलझाने में

उप निरीक्षक लवांग सिंह,

सहायक उप निरीक्षक गुरुप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक सुनील साहू, आरक्षक मनोज पाण्डेय, गुलाल राजवाड़े, सुरेंद्र तिर्की,

सायबर सेल से अमरेशानंद ठाकुर, सजल जायसवाल, शिवम सिन्हा, राघवेन्द्र पुरी

का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment