त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए कोतमा में शांति समिति की बैठक संपन्न
कोतमा शुक्रवार को थाना परिसर में त्योहार ईद उल जुहा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की परंपरा है जिसे सभी लोग मिलजुल कर मनाए
जल,बिजली एवं सफाई की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा सुचारू रूप से बनाई जाएगी ईदगाह वाले दिन बिजली की आपूर्ति निर्वाध रूप से बनी रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा खुले में किसी प्रकार से कुर्बानी ना दी जाए किसी प्रकार का आवागमन में बाधा उत्पन्न ना हो इस पर ध्यान रखा जाए। ईदगाह स्थल पर सभी व्यस्था दुरुस्त की जाएगी। ईदगाह स्थल पर टेंट पानी व सफाई की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराई जाएगी
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर बनी रहेगी आपसी माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। शनिवार को सुबह ईदगाह में नमाज अता की जाएगी
बैठक में नपा अध्यक्ष अजय सराफ, मनोज अग्रवाल,एसडीम अजीत तिर्की एसडीओपी आरती शाक्य ,थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला, सीएमओ प्रदीप झरिया,नवल सराफ, धीरेंद्र जैन, बद्री ताम्रकार, साबिर हुसैन, रोशन अली, चंदू वारसी, मो मुफीद सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे
गणमान्य नागरिकों द्वारा भी अपने अपने विचार रखे गए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा शांति एवं सदभाव से पर्व मनाने की अपील की गई


















