लोकेशन धार रिपोर्टर शैलेंद्र जोशी मोबाइल नंबर 9827 214 749
सावन का अंतिम सोमवार कांवड़ियों के नाम रहा ।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशीhttps://youtu.be/gUtnlBlCUnw?si=ZmnDXpoAzKuoG1Eo
सावन के पवित्र महीने में पड़ने वाले चार सोमवार को पवित्र नदियों का जल कावड़ में भरकर कावड़िये धारेश्वर मंदिर पर पहुंच कर जलाभिषेक करते आ रहे थे । ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं सर पर कलश व नारियल रखकर पैदल धार पहुंच रही थी और धारेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रही थी
सावन के अंतिम सोमवार पर आज राष्ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर धारेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंची । धार के युवा नेता राजीव यादव के नेतृत्व में प्रतिवर्ष निकलने वाली राष्ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा का आज शहर में अनेक स्थानों पर मंच के माध्यम से स्वागत किया गया
इस कावड़ यात्रा में सर्वाधिक भीड़ महिलाओं की रही जो एक हाथ में तिरंगा ध्वज तथा एक हाथ में जल से भरे कावड़ लेकर चल रही थी कावड़ यात्रा का समापन धारेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के साथ हुआ
इसी प्रकार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धारनाथ कावड़ यात्रा निकाली गई जो पौराणिक रमणीय स्थल गंगा महादेव से आरंभ होकर धारेश्वर मंदिर पहुंची । धारनाथ कावड़ यात्रा का ग्राम बोधवाड़ा, तिरला,ज्ञानपुरा, आमखेड़ा में स्वागत किया गया,इसी के साथ कई स्थानों पर कावड़ यात्रियों को फरियाल व केले का वितरण किया गया
कावड़ यात्रा के संयोजक विपिन पटेल ने बताया कि धारनाथ कावड़ यात्रा के संस्थापक स्वर्गीय कैलाश पटेल की स्मृति में निकलने वाली यह कावड़ यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहती है । कावड़ यात्रियों को भोजन प्रसादी ग्रहण करने के पश्चात यात्रा का समापन किया जाता है

















