अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों के घायल होने का मामला दूसरे दिन भी गर्माया

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,,,

जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

मोबाइल 9893586792,,,

 

 

 

 

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर लगाए जान से मारने के आरोप

 

खरगोन। शहर के बिस्टान रोड़ पर चित्तौडग़ढ़-भुसावल हाईवे स्थित ग्राम जामली के समीप बुधवार दोपहर सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों के घायल होने का मामला दूसरे दिन भी गर्माया। आक्रोषित समाजजनों ने शराब ठेकेदार एवं कर्मचारियों पर तेज रफ्तार वाहन से जान से मारने की नियत से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रुप से घायल होने पर आक्रोषित समाजजनों ने बिस्टान नाका और खंडवा रोड़ पर संचालित हो रही शराब दुकानों पर तोडफ़ोड़ की थी, जिससे के बाद शराब कारोबारियों ने एहतियातन दुकानें बंद कर दी थी। थाना प्रभारी मंडलोई ने परिवार एवं समाजजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment