अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

महिला पुलिस थाना टीम द्वारा समझाईश के माध्यम से पति-पत्नी का पुनर्मिलन कराया गया ।

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

धार से ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

महिला थाना प्रभारी क्लेर डामोर के नेतृत्व मे महिला पुलिस थाना टीम द्वारा पति पत्नि के आपसी विवाद को समझाईश के माध्यम से सुलझाया गया जो पति पत्नि अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर खुशी-खुशी अपने घर लोटे ।

महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधो मे त्वरित कार्यवाही की जाती है एवं पति-पत्नि के पारिवारिक विवादो मे दोनो पक्षो को समक्ष बुलाकर अच्छे से समझाईश देकर लगातार प्रयास किये जाते रहे है । फलस्वरुप कई परिवार आज एक साथ रहकर खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे है ।

इसी प्रकार आवेदिका ममता परिवर्तित नाम द्वारा महिला थाना पर एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमे लिखा गया था कि हम दोनो पति-पत्नि की शादी सामाजिक रिता-रिवाज से .2019 को हुई थी हमारा एक लड़का है । शादी के कुछ दिनो के बाद से ही मेरे पति व ससुराल वाले मुझे दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रुप से प्रताडित करने लगे थे । मेरी सास घर की छोटी-छोटी बात को लेकर ताने मारते रहती है एवं मेरा पति उसका साथ देता है । थाना प्रभारी द्वारा शिकायत जाँच प्र.आ. सुरसिंह के जिम्मे कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये, आवेदिका की शिकायत को संज्ञान मे लेकर तत्काल महिला पुलिस टीम द्वारा दोनो पक्षो को समक्ष बुलाकर पृथक-पृथक समझाईश दी गई एवं परिवार मे साथ रहकर अपना जीवन व्यतीत करने हेतु एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणाम बताकर परिवार के महत्व को समझाने का काफी प्रयास किया गया । परिणामस्वरुप दोनो पक्षो मे आपसी सुलह हो गई बाद पति-पत्नि दोनो ने अपनी-अपनी गलतियो के लिए एक-दुसरे से माफी मांगी एवं भविष्य मे हंसी-खुशी साथ मे रहने का वचन दिया ।

महिला पुलिस टीम धार के द्वारा परिवार को टुटने से बचाने हेतु प्रयास लगातार जारी रहेंगे ।

उक्त कार्यवाही मे—निरीक्षक क्लेर डामोर, सउनि रामसिंह गौर,प्र.आ.सुरसिंह,प्र.आर.रतन कटारे, महिला प्र.आर.सीता अलावा की विशेष भुमिका रही ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment