ग्यारह सदस्यों का जत्था बाबाधाम रवाना
कोतमा बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक 12 गोबिंदा कालोनी से सावन माह के पावन अवसर पर 11 सदस्यी कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए
कालोनी मे भ्रमण करते हुए रवाना हुए
कांवरियों ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर साल बाबा धाम की यात्रा करते हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
कांवड़ियों की यात्रा योजना के अनुसार वे चार पहिया वाहन से सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां से गंगाजल लेकर लगभग 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेगे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सावन के महीने में भोलेनाथ सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उन्होंने बाबा से सभी की सुख-शांति की कामना की। इस यात्रा में रामजी श्रवण भूमसेन गनपत ललन भारत रामबाबू इंद्रगोपाल धनीराम जगदीश समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए हैं


















