अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन का भव्य समापन महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

WhatsApp Group Join Now

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन का भव्य समापन

महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

जमुना कोतमा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में दो दिवसीय अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन 2025-26 का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया बंकिम विहार स्थित मंच पर आयोजित इस मिलन समारोह में लोक नृत्य, लोक गीत, कव्वाली, हास्य अभिनय, ओडिसी नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा

 

महाप्रबंधक त्रिपाठी ने कहा कि “एसईसीएल न केवल उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता के माध्यम से कार्यस्थल पर सकारात्मकता और रचनात्मकता का वातावरण भी तैयार करता है

 

दूसरे दिन हुए फाइनल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभाकर राम त्रिपाठी ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर मंच पर न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा, गंगाचरण दुबे, तथा विशिष्ट अतिथियों में अजय विश्वकर्मा, गोपाल नारायण सिंह, बजरंगी शाही, प्रीतम नाथ पाठक, कमलेश शर्मा, इंद्रदेव चौहान, आरती खांडे ए आर सीदार ओ पी नवरंग, अनिरुद्ध कुमार चंद्र सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे

 

जमुना कोतमा क्षेत्र को मिला प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के परिणामों में जमुना कोतमा क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया

कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगी विभागों — प्रशासनिक विभाग, सीएसआर प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक समिति और कर्मचारियों — के प्रति आभार व्यक्त किया

 

उन्होंने कहा, “जमुना कोतमा की मिट्टी में कला, खेल, शिक्षा और न्याय हर क्षेत्र में प्रतिभा की खुशबू है ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ संगठन की एकता को भी सुदृढ़ करते हैं

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment