राम वन गमन पथ पर दीपों की आभा, 2100 दीपों से जगमगाया चरण पादुका स्थल, समाजसेवी जेपी साहू के प्रयासों से धार्मिक पर्यटन को नई पहचान
जयसिंहनगर। जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम गांधिया स्थित सीतामढ़ी राम वन गमन पथ एवं चरण पादुका रेउसा जर्रा टोला (खोडरी) में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर दीपदान महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ इस महोत्सव में 2100 दीपों से चरण पादुका स्थल को अलंकृत किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विधायक श्री शरद कोल, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामनाएँ दीं।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास की संभावनाएँ और मजबूत हुई हैं।
समाजसेवी जेपी साहू की भूमिका रही केंद्रीय
राम वन गमन पथ की महत्ता को पुनर्जीवित करने और इसे जनआंदोलन एवं सांस्कृतिक चेतना के रूप में स्थापित करने में प्रख्यात समाजसेवी श्री जेपी साहू की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनकी सतत पहल, संवाद व संगठन क्षमता के परिणामस्वरूप आज यह क्षेत्र सरकारी योजनाओं एवं विकास के केंद्र के रूप में उभर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
राम पथ गण की अलख जगाने वाले श्री जेपी साहू के प्रयासों ने अब वास्तविक रूप लेना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लिए यह नया अध्याय है।
सनातन एकता यात्रा व मित्र मंडल का योगदान
सनातन एकता यात्रा एवं राम वन गमन पथ मित्र मंडल संभाग शहडोल द्वारा श्रद्धालुओं को जोड़ने, सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और पर्यटन विकास के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
यह दीपदान उत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन सांस्कृतिक चेतना, सामुदायिक एकता, और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रकाशित प्रतीक बन गया है जय श्री राम सनातन धर्म की जय


















