अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भोपाल में मिला कोरोना का पहला मरीज, विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे कई कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now

भोपाल में मिला कोरोना का पहला मरीज, विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे कई कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है। राजधानी भोपाल में साल 2025 का पहला कोरोना का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 7:17 बजे 42 वर्षीय महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में मरीज निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती है। जानकारी के अनुसार महिला लगातार बुखार और गले में खराश के लक्षणों के साथ परामर्श के लिए ओपीडी में पहुंची थी। इसके साथ ही प्रदेश में इस साल कोरोना के अब तक 31 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे कई कार्यक्रम

राजधानी भोपाल में 5 जून को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। भोपाल वासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। सुबह की ट्रेकिंग से लेकर शाम की नृत्य नाटिका तक, पूरे दिन विविध आयोजन होंगे और सभी कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी आमंत्रित है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment