स्वर्गीय सुनील कोरी स्मृति जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल आज
बिजुरी और अंबिकापुर की महिला टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
जमुना कालरी, अनूपपुर
जमुना कालरी में आयोजित स्वर्गीय सुनील कोरी स्मृति जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। आज सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच खेला जाएगा, वहीं महिला वर्ग में बिजुरी और अंबिकापुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
टूर्नामेंट का आयोजन मेन दुर्गा पंडाल, वार्ड क्रमांक–4, जमुना कालरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) में किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि प्रभाकर राम त्रिपाठी (लोकप्रिय महाप्रबंधक, जमुना कोतमा क्षेत्र) तथा विशिष्ट अतिथि राम अवध सिंह (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पसान) खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे
पुरस्कार राशि की घोषणा के अनुसार, प्रथम पुरस्कार ₹15,000 राम अवध सिंह की ओर से तथा द्वितीय पुरस्कार ₹10,000 आयोजन समिति की ओर से प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
व्यवस्थाओं की बात करें तो टेंट, लाइट, बाल रोकने के लिए पीछे लगी जाली तथा साउंड सिस्टम की संपूर्ण व्यवस्था राम अवध सिंह द्वारा कराई गई है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें
आयोजन की जिम्मेदारी जमुना वॉलीबॉल कमेटी, जमुना कालरी द्वारा निभाई जा रही है। स्थानीय पार्षद विकास जायसवाल सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने खेल प्रेमियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है


















