अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

डबरा की उपजेल में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम संवाददाता: भरत रावत

WhatsApp Group Join Now

डबरा की उपजेल में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

संवाददाता: भरत रावत

 

मध्य प्रदेश के डबरा की उपजेल में भाई दूज का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपजेल के बाहर बहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लंबे इंतजार के बाद जब बहनें अपने भाइयों से मिलीं, तो भावुक माहौल बन गया। कई बहनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की और भाइयों से अपराधों से दूर रहने का वचन भी लिया।

भाई दूज के इस पावन पर्व पर डबरा उपजेल में सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए थे। हर बहन की सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पैक्ड खाने का सामान और फल ही अंदर ले जाने की अनुमति है।

बहनें अपने भाइयों से मिलकर बेहद खुश नजर आईं, जबकि कुछ बहनों के चेहरों पर भावुकता के आंसू भी देखे गए।

जेलर महेश शर्मा ने जानकारी दी कि भाई दूज का यह पर्व जेल परिसर में दोपहर 2 बजे तक मनाया गया। करीब 200 से अधिक बहनों ने अपने बंदी भाइयों को तिलक किया। उन्होंने कहा कि आने वाली बहनों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती।

महेश शर्मा, जेलर, उपजेल डबरा

(भाई दूज के अवसर पर जेल में किए गए विशेष इंतजामों और व्यवस्था की जानकारी देते हुए)

 

 

भरत रावत, संवाददाता, डबरा

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment