अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा के प्राकट्योत्सव पर छाया भक्ति का उल्लास

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,

 

ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा के प्राकट्योत्सव पर छाया भक्ति का उल्लास

परसाई कालोनी से निकली शोभायात्रा, प्रतिभाए हुई सम्मानित

खरगोन। ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव बुधवार को विश्वकर्मा समाजजनों ने उत्सव के रुप में मनाया। विश्वकर्मा युवा समाज संगठन ब्लाक बेनर तले एकजुट हुए समाजजनों ने परसाई कालोनी स्थित ओम प्रकाश कर्मा ठेकेदार के निवास पर हवन, पूजन किया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली। युवा इकाई संगठन अध्यक्ष तेजू कर्मा ने बताया ढोल तांशे, साउंड सिस्टम के साथ निकली शोभायात्रा में समाजजन उत्साह से शामिल हुए। शोभायात्रा सनावद रोड, जैतापुर स्थित अति प्राचीन ऋणमुक्तेश्वर महादेसव मन्दिर पहुंची। जहां महादेव के दर्शन पूजन कर दोबारा शोभायात्रा के रूप में समाजजन नाचते, गाते आयोजन स्थल पहुंचे।शोभायात्रा के दौरान जगह- जगह स्वागत मंच लगाकर पुष्पवर्षा भी की गई।
शोभायात्रा के बाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा शिल्प के देवता के वंशज है। हमे उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने के लिए आगे आना होगा। हमारी समाज हुनरमंद है जो भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद है। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाओ का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे

बाईट तेजु विश्वकर्मा अध्यक्ष समाज

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment