ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात के 128वें संस्करण को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुना
धार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 128वें संस्करण को जिले की धार,बदनावर और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 18 मंडलो तथा 821 बूथों पर रविवार को देखा व सुना गया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने धार विधानसभा के धार ग्रामीण मंडल बूथ क्र.127 ग्राम बगड़ी तुर्क में किसान भाइयों के साथ सुना।
इस दौरान भाजपा नेता डॉ शरद विजयवर्गीय धार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवन पटेल भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व जिला महामंत्री श्याम नायक मनीष प्रधान मिट्ठूलाल चावड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने देश की प्रगति के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया जिसमें मुख्य रूप से खाद्यान्न उत्पादन का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड,प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा, भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना,युवाओं के ड्रोन, स्पेस और टेक इनोवेशन की प्रशंसा समेत अनेक विषयो पर चर्चा की। प्रधानमंत्री जी के विचार सदैव प्रेरणा देते हैं और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और दृढ़ करते हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की भाजपा इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल मनोज सोमानी ने बदनावर नगर के वार्ड क्रमांक 02 बूथ क्रमांक 61 पर तथा धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने धार नगर के बूथ क्रमांक 47 पर बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ श्रवण किया। ग्राम बगड़ी तुर्क के मन की बात कार्यक्रम अवसर पर किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी रतन पाटीदार रवि पाटीदार मिट्ठूलाल चावड़ा विधायक प्रतिनिधि लाखन सिंह सिसोदिया लाखन सिंह राठौर राहुल चावड़ा सन्नी होड़ा रंजीत कामदार शांतिलाल शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


















