अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मृतक अज्ञात युवक की नहीं हुई पहचान,पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार

WhatsApp Group Join Now

मृतक अज्ञात युवक की नहीं हुई पहचान,पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार

 

अनूपपुर/तीन दिन पूर्व नगर के स्मार्ट सिटी के पास मिले अज्ञात युवक की बीमारी के कारण मृत्यु होने पर पुलिस के द्वारा विभिन्न माध्यमों से पहचान किए जाने का प्रयास किए जाने के बाद भी मृतक की पहचान ना होने पर पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोननदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम में अज्ञात युवक के शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया,एक माह के मध्य यह दूसरे अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो सकी।

 

इस संबंध में बताया गया कि अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित स्मार्ट सिटी के पास 4 अगस्त सोमवार के दिन 40 से 45 वर्ष के अज्ञात युवक के पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलने पर पुलिस के द्वारा बीमारी से मृत अज्ञात युवक के शव को जिला अस्पताल के पी,एम,वार्ड के शव फ्रीजर में सुरक्षित रखकर

विगत तीन दिनों से पुलिस के द्वारा विभिन्न माध्यमों से अज्ञात युवक के पहचान का प्रयास किया किंतु पहचान ना होने पर गुरुवार की दोपहर युवक के शव का पी,एम,कराने बाद जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक मंसाराम सिंह मार्को, जिला मुख्यालय के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल,

गोपाल राठौर,मूलचंद सिंह,आनंद कुमार,गणेश एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में नगरपालिका के जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर दफनाकर अंतिम संस्कार करते हुए मृतक के शव को कफन,फूल,अगरबत्ती अर्पित कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर की गई,विदित है कि एक माह में यह दूसरे अज्ञात युवक की मृत्यु होने पर पहचान ना होने से दफनाकर अंतिम संस्कार की कार्यवाही पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।

 

रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment