अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कुंए में जहरीली गैस की आशंका,एसडीआरएफ जवान की हालत बिगड़ी कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया 

WhatsApp Group Join Now

कुंए में जहरीली गैस की आशंका,एसडीआरएफ जवान की हालत बिगड़ी

कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया

 

थाना चंदिया अंतर्गत ग्राम देवरा में स्थित अर्जुन सिंह के मकान के कुंए से जहरीली गैस के रिसाव की आशंका से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।सूत्रों के अनुसार, कुंए में एक मवेशी गिर गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए उमरिया से एसडीआरएफ की टीम बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची थी।

स्थानीय लोगों की माने तो रेस्क्यू के दौरान टीम के सदस्य बलबीर जी जब कुंए में उतरे,तभी ज़हरीली गैस की वजह से उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी।ऊपर मौजूद टीम ने स्थिति को भांपते हुए उन्हें तुरंत बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया। घटना के बाद कुंए में किसी अज्ञात जहरीली गैस की मौजूदगी का संदेह जताया जा रहा है, हालांकि अब तक गैस की पुष्टि या पहचान नहीं हो सकी है।

फिलहाल मौके पर सावधानी बरती जा रही है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खबर ये भी है कि गहरे कुंवे के अंदर जाने ऑक्सीजन आदि की मदद भी ली जा रही है।कुंए से आ रही गैस के बारे में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment