अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एसआईआर प्रक्रिया की कार्य प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा,निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया संचालित करने के दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now

एसआईआर प्रक्रिया की कार्य प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा,निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया संचालित करने के दिए निर्देश

 

अनूपपुर 10 नवंबर 2025/ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 88-पुष्पराजगढ़ के सामुदायिक भवन पुष्पराजगढ़ में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने एसआईआर प्रक्रिया की अब तक की कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार संचालित किया जाए।

 

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्‍पक्षता एवं सटीकता सुनिश्चित करने के लिए यह पुनरीक्षण कार्य अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का सही और समय पर संकलन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में न रहे।

 

उन्होंने कहा कि गणना पत्रक वितरण की समीक्षा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं उनके द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। साथ ही उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि फार्म वितरण कार्य में गति लाए तथा फार्म वितरण की जानकारी अनिवार्य रूप से बीएलओ एप पर अपलोड करें।

 

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के संकलन, सत्यापन एवं रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment