क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में फीस वृद्वि के मामले ने शनिवार को फिर तुल पकड़ा
रिपोर्ट अबरार पठान
खरगोन। शहर के बिस्टान रोड़ स्थित पीजी कॉलेज के भवन में संचालित हो रहे क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में फीस वृद्वि के मामले ने शनिवार को फिर तुल पकड़ा है। विश्वविद्यालय के अधिसूचना पटल पर फीस जमा नही,
करने पर परीक्षा से वंचित करने का नोटिस चस्पा होने के बाद नाराज छात्रों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है।एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-24 की शुरुआत में प्रवेश के दौरान पोर्टल पर दर्ज फीस अनुसार प्रवेश लिया था,
लेकिन शिक्षा सत्र समाप्ति के दो माह पहले कुलपति ने करीब 8 गुना फीस वृद्धि का मनमाना निर्णय ले लिया इस निर्णय का विरोध करने पर कुलपति ने आश्वासन दिया था कि वह दबाव नही बनाएंगे, लेकिन अब परीक्षाएं शुरु होने पर फीस जमा नही करने पर परीक्षा से वंचित करने की चेतावनी सूचना पटल पर चस्पा की गई है।

















