अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

लोकायुक्त की कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, उप सरपंच ने की थी शिकायत

WhatsApp Group Join Now

लोकायुक्त की कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, उप सरपंच ने की थी शिकायत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिव ने 20 हजार की घूस मांगी थी। यह कार्रवाई भाद ग्राम पंचायत के उप सरपंच की शिकायत पर की गई है।

लोकायुक्त एस राम मरावी निरीक्षक ने बताया कि भाद ग्राम पंचायत उप सरपंच शिवकुमार प्रजापति और राजेंद्र सोनी ने रीवा लोकायुक्त में शिकायत की थी। जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी, भाद ग्राम पंचायत में पुलिया निर्माण के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगा रहा है। रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपये सचिव को दे दिया था।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment