कोतमा पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान में मिली बड़ी सफलता
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में गुम नाबालिगों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतमा पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है
थाना कोतमा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी अफरीद खान उर्फ बबलू उम्र 18 वर्ष को उड़ीसा राज्य से गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। 12 नवंबर को किशोरी अचानक घर से लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई
जांच में पता चला कि आरोपी ने मोबाइल के माध्यम से किशोरी से दोस्ती बढ़ाई और शादी का झांसा देकर उसे उड़ीसा ले गया। आरोपी अफरीद खान निवासी सरोढा जिला नवागढ़ थाना नवागांव को पकड़ने के बाद उस पर धारा 64 1 और पॉक्सो की धारा 3 4 5 6 जोड़ी गई
पुलिस और साइबर सेल की टीम को पता चला कि किशोरी लगभग 700 किलोमीटर दूर उड़ीसा में है। थाना प्रभारी कोतमा के निर्देशन में प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र पासी, आरक्षक संजय वर्मा और महिला आरक्षक पिंकी प्रजापति की टीम ने आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर कोतमा लाया
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया


















