सरई चौकी पुलिस ने डिंडौरी से दबोचा फरार आरोपी, न्यायालय में किया पेश
अनूपपुर। चौकी सरई थाना करनपठार पुलिस ने मारपीट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थाना करनपठार में दर्ज अपराध क्रमांक 181/25 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं ईजाफा धारा 118(2) बीएनएस के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी गणेश सिंह पिता भजन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी बैरागी चौकी सरई थाना करनपठार जिला अनूपपुर द्वारा पीड़िता हीरा वती पति गनपत सिंह गोड निवासी सरई के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे जिला डिंडौरी से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे थाना प्रभारी करनपठार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक मंगला दुबे चौकी प्रभारी सरई एवं पुलिस स्टाफ फूल सिंह श्याम, भानू प्रताप सिंह, साहब सौर, पंकज मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।


















