लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
खरगोन। शहर के डायवर्सन रोड़ पर संचालित हो रहे सीता वल्लभ मार्केट से जुड़ी वल्लभ नगर कॉलोनी रास्ते पर मार्केट व्यवसायी द्वारा कराए जा रहे दीवार निर्माण का विरोध तेज हो गया है। अब रहवासियों ने मार्केट निर्माण की अनुमतियों पर ही सवाल उठाते हुए इसके दस्तावेज जांचने की मांग कर दी है, जिससे यह निर्माण विवादों में घिर गया है।
गुरुवार को रहवासी नगर पालिका पहुंचे। यहां सीएमओ कमला कौल, इंजीनियर मनीष महाजन से मुलाकात कर दीवार निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई। रहवासियों ने शिकायती आवेदन में बताया कि मार्केट बनने से पहले से वह उक्त रास्ते का इस्तेमाल कर रहे है। करीब 40 साल पुराने रास्ते पर मार्केट निर्माणकर्ता द्वारा मनमानी करते हुए दीवार बनाई जा रही है, जिससे रहवासियों की आवाजाही बाधित होगी। जनहित को देखते हुए इस निर्माण को रुकवाया जाकर बनाई गई दीवार ढहाई जाए। इसके साथ ही मार्केट निर्माता से मार्केट निर्माण की मिली अनुमतियों के दस्तावेज भी जांचें जाए। यदि अवैध निर्माण हुए है तो उसे ध्वस्त किए जाएं।


















