अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संघर्ष में विजय के संकल्प के साथ सीटू के 15वें राज्य सम्मेलन का हुआ शानदार समापन अनूपपुर जिले से इंद्रपती सिंह बने राज्य उपाध्यक्ष, कई साथी चुने गए राज्य समिति में

WhatsApp Group Join Now

संघर्ष में विजय के संकल्प के साथ सीटू के 15वें राज्य सम्मेलन का हुआ शानदार समापन

अनूपपुर जिले से इंद्रपती सिंह बने राज्य उपाध्यक्ष, कई साथी चुने गए राज्य समिति में

 

गुना। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के तीन दिवसीय 15वें राज्य सम्मेलन का समापन गुरुवार को क्रांतिकारी जोश और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ। सम्मेलन में महासचिव प्रतिवेदन एवं तीन वर्ष की आय-व्यय रिपोर्ट पर दो दिनों तक चली उत्साहपूर्ण बहस में 66 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रिपोर्ट पारित होने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए 71 सदस्यीय नई राज्य समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें 27 पदाधिकारी चुने गए

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कामरेड पूषन भट्टाचार्य (अध्यक्ष), कामरेड प्रमोद प्रधान (महासचिव) तथा कामरेड कालका प्रसाद (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। सम्मेलन में सीटू के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया

 

जिला अनूपपुर से कामरेड इंद्रपती सिंह को राज्य उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि कामरेड रामू यादव, कामरेड जुगुल राठौर, कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड अफसाना बेगम और कामरेड देवेंद्र कुमार निराला को राज्य कार्यसमिति में स्थान मिला

 

सीटू जिला समिति अनूपपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने बताया कि सम्मेलन में अनूपपुर के प्रतिनिधियों ने सरकार की मजदूर-विरोधी नीतियों, आदिवासियों की बेदखली, गैरजरूरी भू-अर्जन, निजी कंपनियों द्वारा स्थानीय मजदूरों के शोषण, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट, वन्यजीवों के उत्पात से किसानों को हो रहे नुकसान एवं भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर प्रभावशाली चर्चा की

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ विधानसभा पर संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा तथा आगामी प्रदेशव्यापी हड़ताल में सीटू सक्रिय रूप से शामिल होगी

सीटू की जिला समिति ने इंसानियत और संविधान की रक्षा के लिए चल रहे जनसंघर्षों के प्रति एकजुट समर्थन का संकल्प दोहराया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment